ऐप्पल इस साल एक नई कैटेगरी में एंट्री करते हुए स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च करेगी. इसके शुरुआती प्रोटोटाइप से पता चला है कि यह एक प्रीमियम और फैशनेबल डिवाइस होगा, जिसमें कॉम्पैक्ट हार्डवेयर, एडवांस्ड इमेजिंग कैपेबिलिटीज और ऐप्पल के एआई फीचर्स मिलेंगे. यानी इस डिवाइस में लग्जरी टच के साथ ऐप्पल के भरोसेमंद फीचर्स होंगे, जिससे मार्केट में पहले से मौजूदा मेटा के स्मार्ट ग्लासेस को कड़ी टक्कर मिलना तय है.

डुअल कैमरा वाले स्मार्ट ग्लासेस को टेस्ट कर रही है ऐप्पल

ताजा जानकारी के मुताबिक, ऐप्पल के स्मार्ट ग्लासेस अब एडवांस्ड प्रोटोटाइपिंग फेज में पहुंच गए हैं. कंपनी इसमें डुअल कैमरा सेटअप को टेस्ट कर रही है. ये कैमरा डेप्थ परसेप्शन, आसपास की स्कैनिंग और असल दुनिया को समझने का काम करेंगे. ऐप्पल के एआई फीचर्स को विजुअल कॉन्टैक्स्ट की बहुत जरूरत होती है और ये कैमरा उसी जरूरत को पूरा करेंगे. ऐप्पल इसे टेक-हैवी गैजेट बनाने की बजाय लग्जरी एस्थेटिक देना चाहती है. इसके लिए मेटल और ग्लास के कॉम्बिनेशन वाले कई फ्रेम टेस्ट किए जा रहे हैं. ऐप्पल इन्हें हल्का और पूरे दिन पहने जा सकने वाले डिवाइस के तौर पर डिजाइन कर रही है.

कब आएगा ऐप्पल का स्मार्ट चश्मा?

ऐप्पल ने स्मार्ट चश्मों को लॉन्च करने की डेट फाइनल नहीं की है. अभी कंपनी इसमें बैटरी प्लेसमेंट, वजन और ऑप्टिकल कंफर्ट जैसी कई चीजों पर काम कर रही है और लॉन्च से पहले इसके डिजाइन में कई बदलाव भी हो सकते हैं. ऐसे कयास हैं कि ऐप्पल इस साल के अंत तक पहली जनरेशन के स्मार्ट चश्मे लॉन्च कर देगी. एआई पावर्ड इस चश्मे में स्पीकर, माइक्रोफोन और कैमरा मिलेगा, जबकि 2028 में ऐप्पल का पहला AR स्मार्ट चश्मा आ सकता है, जो एडवांस फीचर्स से लैस होगा. इसमें दोनों लेंस पर डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसमें स्मार्ट ग्लासेस सेगमेंट में मेटा को जबरदस्त टक्कर मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

iPhone 17e: कीमत से लेकर लॉन्च डेट तक, सामने आ गई पूरी जानकारी, यहां जान लें सारे फीचर्स

from Analog या Digital घड़ी? कौन बताती है सबसे सटीक समय, अभी जानिए सच्चाई https://ift.tt/1Qn8Xs9
0 Comments